DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

Holiday List: बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, जून में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें Holiday Calendar

मुंबई, एजेंसी। जून 2026 शुरू होने वाला है और अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले बैंक छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार जून महीने में राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय अवकाशों के चलते कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी गई है कि जरूरी बैंकिंग काम पहले से निपटा लें।

जून 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

जून महीने में दूसरे और चौथे शनिवार के साथ सभी रविवार को बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा मुहर्रम और कुछ क्षेत्रीय त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में अतिरिक्त छुट्टियां रहेंगी।

जून 2026 बैंक हॉलिडे लिस्ट

  • 7 जून – रविवार
  • 13 जून – दूसरा शनिवार
  • 14 जून – रविवार
  • 21 जून – रविवार
  • 26 जून – मुहर्रम (कई राज्यों में)
  • 27 जून – चौथा शनिवार
  • 28 जून – रविवार

इन छुट्टियों के चलते बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है। चेक क्लियरेंस, कैश जमा और ड्राफ्ट जैसी सेवाओं में देरी संभव है।

कई राज्यों में अतिरिक्त छुट्टियां

कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और जयंती के कारण अलग से बैंक अवकाश रहेगा।

  • 15 जून – भुवनेश्वर में राजा संक्रांति और आइजोल में YMA डे
  • 17 जून – हरियाणा में महाराणा प्रताप जयंती
  • 18 जून – पंजाब में श्री गुरु अर्जुन देव जी शहीदी दिवस
  • 29 June – पंजाब, हरियाणा और शिमला में संत गुरु कबीर जयंती
  • 30 जून – आइजोल में रेमना नी पर्व

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी क्योंकि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं 24×7 उपलब्ध रहेंगी। लोग UPI, Google Pay, PhonePe, Paytm, नेट बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे ट्रांसफर, बिल भुगतान और कैश निकासी जैसे काम आसानी से कर सकेंगे।

Exit mobile version