DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कैलिफोर्निया की आग में हॉलीवुड जलने का खतरा:पेरिस हिल्टन समेत कई स्टार्स के बंगले खाक; बाइडेन ने इटली दौरा रद्द किया

लॉस एंजिलिस, अमेरिका ,एजेंसी। अमेरिका में कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिलिस (LA) के जंगलों में लगी आग हॉलीवुड तक पहुंच गई है। मंगलवार को लगी आग से 3 दिन में अब तक 4,856 हेक्टेयर इलाका प्रभावित हुआ है। आग से करीब 1900 इमारतें पूरी तरह जल गई हैं और 28 हजार घरों को नुकसान पहुंचा है।

आग से LA शहर के पॉश इलाके पैलिसेडेस में कई हॉलीवुड स्टार्स के बंगले भी जल गए हैं। पेरिस हिल्टन, स्टीवन स्पिलबर्ग, मैंडी मूर, एश्टन कुचर समेत कई हॉलीवुड स्टार्स के घर जलकर खाक हो गए हैं। पेरिस हिल्टन का घर 72 करोड़ रुपए में बना था। कई सेलिब्रिटीज को घर छोड़कर भी जाना पड़ा है।

BBC के मुताबिक कैलिफोर्निया की आग जिस तरह फैल रही है, उसमें बीच हॉलीवुड हिल्स पर अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री की पहचान ‘हॉलीवुड बोर्ड’ के जलने का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल LA में हॉलीवुड नाम की एक जगह है, इसी पर अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री का नाम हॉलीवुड पड़ा है।

जंगल में फैल रही आग से अब 5 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 50 हजार लोगों को तुरंत घर खाली करने को कहा गया है। वहीं करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित जगह जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। कई जगहों पर तेज हवा से आग का टोरनेडो बन गया है।

कैलिफोर्निया के पॉश इलाके पैलिसेडेस में हॉलीवुड स्टार्स के बंगले बने हुए हैं। आग से कई बंगले जल गए हैं।

कैलिफोर्निया के पॉश इलाके पैलिसेडेस में हॉलीवुड स्टार्स के बंगले बने हुए हैं। आग से कई बंगले जल गए हैं।

लॉस एंजिलिस में आग से कई कम्युनिटी सेंटर्स और धर्मस्थल पूरी तरह जल चुके हैं।

उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस का घर खाली कराया गया आग की वजह से लॉस एंजिलिस (LA) के ब्रेटनवुड इलाके में बने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के घर को भी खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। LA अमेरिका का सबसे ज्यादा आबादी वाला काउंटी है। यहां 1 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं।

कैलिफोर्निया में हेलिकॉप्टरों और विमानों से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन तेज हवाओं और उनके दिशा बदलने की वजह से आग अलग-अलग जगहों पर फैल रही है। लगभग 7500 फायर फाइटर्स को आग बुझाने के काम पर लगाया गया है।

रेस्क्यू टीम ने हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रही है। स्कूलों, सामुदायिक केंद्रों और अन्य सुरक्षित जगहों को इमरजेंसी शेल्टर बना दिया गया है।

Exit mobile version