नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ,एजेंसी। UP में बुधवार को भारी बारिश जारी है। अयोध्या में घरों में पानी भर गया है। प्रयागराज में बारिश के पानी में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। वाराणसी में दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट तक पानी पहुंच गया है। इसके चलते गंगा आरती का स्थान बदला गया है।
मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर है। मंडला, डिंडौरी, श्योपुर, शहडोल, उमरिया जिले बाढ़ की चपेट में हैं। छतरपुर के बान सुजारा डैम के 12 गेट खोले गए, दमोह में सतधरू-साजली बांध के 3-3 गेट खोले गए। वहीं, जबलपुर में बरगी डैम के 17 गेट खोले गए हैं।
महाराष्ट्र के नागपुर में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते न्यू नरसाला इलाके में घर और गाड़ियां पानी में डूब गईं। हालात को देखते हुए नागपुर नगर निगम ने राफ्ट (नाव) की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।
उत्तराखंड में मानसून जमकर बरस रहा है। मंगलवार को चमोली जिले के नंदप्रयाग घाट के पास मुख गांव में बादल फटने से तबाही मच गई। SDRF ने बताया कि जनहानि की सूचना नहीं है। सर्च जारी है। अगले चार दिन राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
राज्यों से बारिश-बाढ़ की तस्वीरें…

उत्तराखंड के चमोली में शेरा गांव के पास नंदप्रयाग मार्ग पर लैंडस्लाइड हुई।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी उफान पर है।
महाराष्ट्र के नागपुर में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण न्यू नरसाला इलाके में घर और गाड़ियां पानी में डूब गईं।
UP में बुधवार को भारी बारिश जारी है। अयोध्या में घरों में पानी भर गया है।
झारखंड के खूंटी में तेज बारिश के कारण सड़क धंस गई।
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में तेज बारिश के कारण पानी से बचकर फुटपाथ से जाते हुए।
महाराष्ट्र के नागपुर में बाढ़ और रेस्क्यू की तस्वीरें…
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न
छत्तीसगढ़े के दुर्ग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। कई घर, ऑफिस और अंडरपास पानी में डूब गए हैं। शिवनाथ नदी और महामरा एनीकट का पानी भी ओवरफ्लो हो गया है। भिलाई नगर निगम की टीमें पानी निकासी का काम कर रही हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर चले जाएं।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बाढ़ से घिरे 32 मजदूरों को SDRF ने सुरक्षित बचाया
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के शंकर नगर इलाके में 32 मजदूरों को बाढ़ से सुरक्षित बचाया गया। ये सभी मजदूर भारतमाला प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। लगातार बारिश के कारण शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ गया था और पानी गांव में घुस गया। SDRF की टीम ने थानाउद गांव में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला।
