DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

60 लाख नए सदस्य जोड़ने पर भाजपा नेताओं का सम्मान:टॉप-3 में MLA अजय-रिकेश और भावना, CM बोले- यह अवसर मेरे लिए बेहद खास

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ बीजेपी में 60 लाख नए सदस्य जोड़ने पर अभियान में सक्रिय रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को CM साय ने सम्मानित किया। साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ बीजेपी के सदस्यता अभियान में इतना बड़ा लक्ष्य हमने प्राप्त किया है। इसलिए बहुत ही गौरव का अनुभव हो रहा है।

दरअसल, नवा रायपुर स्थित CM हाउस में उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद, विधायक, पार्षद, जिला संयोजक और कार्यकर्ता शामिल हुए। जहां 200 से ज्यादा कार्यकर्ता सम्मानित किए गए।

सीएम साय ने कहा कि, यह पूरा अभियान प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव, उनकी पूरी टीम और सक्रिय सदस्यता अभियान संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में चला है। 60 लाख प्राथमिक और 65 हजार सक्रिय सदस्यता का लक्ष्य हमने हासिल किया है। सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने उन्हें दिए गए लक्ष्य को पूरा किया है।

इसलिए कार्यकर्ताओं के सम्मान का अवसर मेरे लिए बेहद खास है। सभी समर्पित कार्यकर्ताओं पर अब बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि हमारी केंद्र और प्रदेश सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को एक-एक कार्यकर्ता और मतदाता के घर तक पहुंचाना है।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा को भी सम्मानित किया गया।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा को भी सम्मानित किया गया।

कार्यकर्ताओं ने सदस्य बनाने परिश्रम की पराकाष्ठा की- किरण देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि, कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम की पराकाष्ठा के चलते लगातार 4 चुनावों में भाजपा के प्रति अगाध स्नेह और समर्थन व्यक्त हुआ है। सभी कार्यकर्ताओं से इसी उत्साह और ऊर्जा के साथ भविष्य में भी संगठन और जनसमर्थन के विस्तार में जुटे रहने की बात कही।

केंद्र-राज्य में फिर से दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने का लक्ष्य रखे- अजय जम्वाल

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि, आप लोगों ने मेहनत के साथ छत्तीसगढ़ के सपनों को पूरा किया है। भाग्य तभी बदलता है, जब मेहनत चरम सीमा पर होती है। मेहनत करके आपने अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिया है। अब हम और अच्छी मेहनत करके अगली केंद्र और प्रदेश सरकार दो-तिहाई बहुमत से लेकर हम आएंगे, इसका संकल्प लेते हैं।

भाजपा सदस्यता अभियान में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ को भी सम्मानित किया गया।

सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने बताए आंकड़े

  • पहले 10 दिन में 2.69 लाख सदस्य बनाए।
  • भाजपा सदस्यता अभियान के 20वें दिन 10 लाख से ऊपर पहुंच गए।
  • 30वें दिन 18 लाख, 40वें दिन 26 लाख, 50वें दिन 32 लाख, 60वें दिन 41 लाख, 70वें दिन 55 लाख और 86वें दिन 60 लाख की मेंबरशिप को पार किया।
  • इस तरह निर्धारित अवधि में 60 लाख से अधिक सदस्य बनाए
  • सामान्य वर्ग के 18 प्रतिशत, ओबीसी वर्ग के 54 प्रतिशत, अजजा वर्ग के 18 प्रतिशत, अजा वर्ग में 9 प्रतिशत, महिला 20 प्रतिशत और पुरुष 80 प्रतिशत ने सदस्यता ली।
  • 40 लाख ऑनलाइन सदस्यता हुई। 20 लाख सदस्यता दूरस्थ इलाकों में ऑफलाइन हुई।

यह आंकड़े भी जानिए

  • 1 हजार से 3 हजार तक सदस्य कुल 115 लोगों ने बनाया।
  • 3 हजार से 5 हजार कुल 50 लोगों ने, 5 हजार से 10 हजार तक कुल 20 लोगों ने, 10 हजार से 20 हजार कुल 51 लोगों ने और 20 से अधिक कुल 6 लोगों ने सदस्यता के लक्ष्य को पार किया है।
  • 18 से 25 साल के कुल 30 प्रतिशत, 26-35 साल तक के 33 प्रतिशत, 36-50 साल तक के 26 प्रतिशत, 51 से 65 वर्ष तक के 9 प्रतिशत और 65 प्लस के 02 प्रतिशत लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

बीजेपी ने नवंबर में इसे अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया था।

अब पढ़ें किस विधायक ने सदस्य बनाने में किया टॉप, किस जिलों से कितने सदस्यों का सम्मान

सबसे पहले पढ़े सदस्यता अभियान कब शुरू हुआ

छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने 3 सितंबर 2024 को सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। अध्यक्ष ने सीएम विष्णुदेव साय को पहली सदस्यता दिलाई थी। सीएम के बाद प्रदेश स्तर पर अभियान चला। कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने मिलकर 60 लाख नए सदस्यों को जोड़ा।

इस अभियान को लेकर किरण सिंहदेव ने भाजपा के सभी नगर अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों और सदस्यता अभियान प्रभारियों को निर्देश जारी किए थे। इन निर्देशों में स्पष्ट था, कि पार्टी का सदस्य बनाते वक्त पूरी सावधानी बरतें। सदस्यता अभियान के दौरान बीजेपी नेताओं ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों और मंडलों में बैठक लेकर केंद्र प्रभारी, बूथ प्रभारी और मंडल स्तर के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की थी।

सबसे ज्यादा सदस्य बनाने की रेस में टॉप-3 में आए ये विधायक।

सदस्य बनाने में टॉप-3 में आए ये MLA

संगठन के पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, संगठन में नए सदस्य जोड़ने पर बीजेपी विधायक रिकेश सेन, भावना बोहरा और अजय चंद्राकर टॉप 3 श्रेणी में आए है।

वहीं रायपुर शहर से 12 नेता हैं, जिन्होंने 3 हजार से अधिक सदस्य बनाए हैं। इनमें विधायक पुरंदर मिश्रा, राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, सहित अन्य लोग शामिल हैं।

इनका भी हुआ सम्मान

बीजेपी ने इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है।

बीजेपी ने इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है।

बीजेपी ने इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है।

बीजेपी ने इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है।

बीजेपी ने इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है।

बीजेपी ने इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है।

बीजेपी ने इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है।

बीजेपी ने इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है।

बीजेपी ने इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है।

इस तरह बीजेपी ने बनाए सदस्य

भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए 2 सितंबर से ऑनलाइन माध्यम से काम शुरू कर दिया था। अभियान के तहत नए सदस्यों को जोड़ने के लिए मिस्ड कॉल, नमो एप, वेबसाइट और क्यूआर कोड स्कैन जैसे डिजिटल तरीकों का सहारा लिया गया।

पार्टी के नियमों के मुताबिक, बीजेपी की सदस्यता की अवधि 5 साल होती है। इस अवधि के बाद सदस्यता समाप्त हो जाती है, और व्यक्ति को दोबारा सदस्यता लेनी होती है। इसी प्रक्रिया के तहत पार्टी हर पांच सालों में सदस्यता अभियान चलाकर पुराने सदस्यों का नवीनीकरण और नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य करती है।

इन जिलों में भी अलग-अलग नेताओं को दी गई थी जिम्मेदारी

  • सुकमा में ओजस्वी मंडावी, अरुण सिंह भदौरिया और हूंगाराम मरकाम, जी. वेंकट और सुखलाल पुजारी।
  • दंतेवाड़ा में श्रीनिवास राव मद्दी, विजय तिवारी, कुमार सिंह भदौरिया।
  • नारायणपुर में दिनेश कश्यप, बृजमोहन देवांगन और गौतम गोलछा।
  • कोंडागांव में महेश कश्यप, प्रवीण सिंह बदेशा और मनोज जैन, महावीर सिंह राठौर, निरंजन सिन्हा और सुमित्रा मारकोले।
  • बालोद में भोजराज नाग, प्रीतम साहू और यशवंत जैन।
  • बलौदाबाजार में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा और श्याम बाई साहू।
  • महासमुंद में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूनम चंद्राकर और डॉ विमल चोपड़ा को जिम्मेदारी दी गई है।
  • जांजगीर-चांपा में विधायक धरमलाल कौशिक, कमला देवी पाटले, सौरभ सिंह और अंबेश जांगड़े।
  • सक्ती में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, मेघाराम साहू और जगन्नाथ पाणिग्रही।
  • मुंगेली में सांसद कमलेश जांगड़े और विधायक पुन्नूलाल मोहले।
  • कोरबा में कृषि मंत्री रामविचार नेताम और ननकीराम कंवर।
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मंत्री टंकराम वर्मा और निर्मल सिन्हा।
  • जशपुर में राधेश्याम राठिया और रणविजय सिंह जूदेव।
  • बलरामपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उद्धेश्वरी पैकरा।
  • सूरजपुर में सांसद चिंतामणि महाराज और रामसेवक पैकरा।
  • ​​​​​​कोरिया में विधायक रेणुका सिंह और भैयालाल राजवाड़े।
  • मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और चंपादेवी पावले।
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री रामजी भारती, कोमल जंघेल और विक्रांत सिंह।
  • मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी में प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा और संजीव शाह
  • राजनांदगांव में विधायक अमर अग्रवाल, खूबचंद पारख और अशोक शर्मा।
  • बेमेतरा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडे, विधायक ईश्वर साहू, लाभचंद बाफना, विधायक दीपेश साहू और प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल को को जिम्मेदारी दी गई है।

Exit mobile version