DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मानदेय शिक्षकों ने कहा- खाली पदों पर हमारा भी समायोजन करें

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे मानदेय शिक्षक

कोरबा । जिले के सरकारी स्कूलों में 580 शिक्षक मानदेय के आधार पर सेवाएं दे रहे हैं। अप्रैल तक उनकी सेवाएं जारी रहेंगी या नहीं, इसे लेकर चिंता बढ़ गई है। सोमवार को मानदेय शिक्षकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने स्कूलों में खाली पदों के आधार पर समायोजन की मांग की है।युक्तियुक्तकरण के तहत अतिशेष शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। इसके कारण अब कई स्कूलों में शिक्षक पद रिक्त नहीं हैं। कलेक्टोरेट पहुंचे मानदेय शिक्षकों का कहना है कि सरकारी स्कूलों में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। ऐसे में मानदेय शिक्षकों को अवसर मिलना मुश्किल हो गया है। इससे उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। शिक्षकों ने मांग की है कि जिन स्कूलों में पद खाली हैं, वहां उन्हें समायोजित किया जाए ताकि वे शिक्षा कार्य जारी रख सकें।

Exit mobile version