कोरबा/कटघोरा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश नाग को कुछ दिन पूर्व ग्राम पंचायत रलिया जनपद पंचायत कटघोरा के उपसरपंच सहित ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप कर सचिव के खिलाफ जांच की मांग करते हुए कहा गया है कि सचिव ने ग्रामसभा के अनुमोदन के बिना 15वें वित्त की राशि एवं मूलभूत की राशि में भारी अनियमितता बरती है और इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो लाखों का गबन साबित हो सकता है।

जांच टीम गठित
जिला पंचायत सीईओ ने शिकायत को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्यवाही करते हुए आज जांच टीम का गठन कर दिया। जांच टीम में ए के जोगी (कार्यपालन अभियंता-ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कोरबा), सुबीर भ_ाचार्य (लेखाधिकारी-जिला पंचायत कोरबा), श्रीमती अमिता साहू (सहायक परियोजना अधिकारी-जिला पंचायत कोरबा) एवं सिद्धार्थ असाटी (जिला समन्वयक-जिला पंचायत कोरबा) को शामिल किया गया है।
7 दिन के अंदर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश
जिला पंचायत सीईओ ने जांच टीम निर्देशित किया है कि जांच 7 दिन के अंदर पूरी करें और प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
