DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

हुमायूं मकबरा कैंपस में एक कमरे की छत गिरी:11 लोग निकाले गए, रेस्क्यू जारी, हिमाचल में 2 दिन में 4 जगह बादल फटा

कुल्लू/लखनऊ/भोपाल/दिल्ली,एजेंसी। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुमायूं के मकबरा कैंपस में स्थित दरगाह शरीफ पत्ते शाह के एक कमरे की छत गिर गई। हादसा शुक्रवार शाम चार बजे हुआ। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है।

पुलिस के मुताबिक, अब तक 11 लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा गया है। मौके पर तलाश अभियान जारी है। पहले खबर आई थी कि मकबरे का गुंबद गिर गया है। प्रत्यक्षदर्शी विशाल कुमार ने बताया,

मैं हुमायूं के मकबरे में काम करता हूं। अचानक जोर की आवाज आई तो मेरा सुपरवाइजर दौड़ते हुए आया। हमने लोगों और प्रशासन को बुलाया और धीरे-धीरे फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।

हुमायूं के मकबरे का गुम्बद गिरने की तस्वीरें…

हुमायूं के मकबरे में स्थित दरगाह शरीफ पत्ते शाह के एक कमरे की छत का हिस्सा शुक्रवार शाम चार बजे गिर गया।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। मौके पर तलाश अभियान जारी है।

अब तक 11 लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा गया है।

हिमाचल में बादल फटा, UP के 20 जिलों में बाढ़

हिमाचल प्रदेश में बीते 2 दिनों में 4 जगह बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। बुधवार रात कुल्लू जिले के श्रीखंड पहाड़ी, तीर्थन घाटी की बाथाढ़ पहाड़ी और शिमला के रामपुर और कोटखाई में बादल फटा।

शिमला के रामपुर में चट्टान गिरने ने से 20 साल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि पार्वती नदी में बह जाने से एक व्यक्ति लापता हो गया। कोटखाई के खलटूनाला में 6 से ज्यादा गाड़ियां और पेट्रोल पंप मलबे में दब गया।

उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से बारिश के बाद 20 से ज्यादा जिलों में बाढ़ के हालात हैं। लखीमपुर में शारदा नदी तेजी से कटान कर रही है। संभल में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से 20 गांव में बाढ़ का खतरा बन गया है।

देशभर में बारिश-बाढ़ की तस्वीरें…

पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग में भारी बारिश के बाद तीस्ता नदी उफान पर है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं।

पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग में भारी बारिश के बाद तीस्ता नदी उफान पर है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं।

लखनऊ के अलीगंज इलाके में गुरुवार को भारी बारिश के कारण 15 फीट सड़क धंस गई।

हिमाचल के कोटखाई में गुरुवार सुबह बादल फटने के बाद मलबा आया। इसमें पेट्रोल पंप और गाड़ियां दब गईं।

गाजियाबाद समेत दिल्ली-NCR के कई इलाकों में गुरुवार को तेज बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया।

पटना में जल भराव को लेकर सड़क पर उतरे लोग

बिहार की राजधानी पटना के दानापुर इलाके में नाले का पानी भरने को लेकर स्थानीय निवासियों ने सड़क जाम कर दी। लोगों ने दानापुर-खगौल रोड पर बांस-बल्ली लगाकर बंद कर दी और नगर परिषद प्रशासन खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान MLC अनामिका सिंह पटेल और राज्य के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता का काफिला फंस गया। लोगों ने आधे घंटे तक मंत्री के काफिले को रोककर समस्या के तुरंत समाधान की मांग की। लोगों का कहना था कि सड़क से ऊंचा नाला बनने के कारण पानी निकासी का रास्ता बंद हो गया है। इससे पूरे इलाके में गंदा पानी भरा रहता है।

Exit mobile version