DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कमलेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों ने थामा कोयला मजदूर पंचायत (HMS) का दामन, केंद्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में हुआ भव्य आयोजन

कोरबा। SECL चिरमिरी क्षेत्र के गोदरीपारा (कुकड़ा) में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब कमलेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कोयला कर्मचारियों ने औपचारिक रूप से कोयला मजदूर पंचायत (HMS) की सदस्यता ग्रहण की ।

​इस गरिमामयी बैठक में SECL (केंद्रीय) कार्यकारिणी के शीर्ष पदाधिकारियों ने विशेष रूप से शिरकत कर नए सदस्यों का संगठन में स्वागत किया ।

​बैठक में उपस्थित प्रमुख केंद्रीय पदाधिकारी रेशम लाल यादव अध्यक्ष (केंद्रीय SECL), अख्तर जावेद उस्मानी उप महामंत्री (केंद्रीय SECL), विनय सिंह महामंत्री (केंद्रीय SECL), संजय सिंह मंत्री/सचिव (केंद्रीय SECL), सुनील पांडेय मंत्री/सचिव (केंद्रीय SECL), अनिरुद्ध सिंह उपाध्यक्ष (केंद्रीय SECL), मकसूद संगठन सचिव (केंद्रीय SECL)

​बैठक के दौरान वक्ताओं ने श्रमिक हितों की रक्षा और संगठन के विस्तार पर बल दिया बड़ी संख्या में कर्मचारियों का कोयला मजदूर पंचायत (HMS) से जुड़ना यह स्पष्ट करता है कि मजदूरों का विश्वास इस संगठन के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है ।

Exit mobile version