DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

एसईसीएल कॉलोनी वासी सैकड़ों के तादात में पहुंचे एसईसीएल सबेरिया और इंजीनियर के निवास,,,,जमकर हुई हंगामा,,देखे पूरी खबर

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकी मोंगरा :– लगातार 2 दिन और 2 रातों से एसईसीएल बांकी क्षेत्र शांति नगर कॉलोनी का बिजली गुल पर प्रशासन अब तक सुध नहीं ले रही, परेशान होकर आक्रोश में शांति नगर कॉलोनी निवासी लगभग 100 परिवार के लोग पहुंचे सब एरिया के निवास के बाहर पर वहां साहब नदारद रहे जिसके बाद सारे लोग पहुंचे इंजीयर राजकुमार सोनवानी के निवास जहां उनके परिवार बाहर आकर जानकारी दी कि साहब अभी घर पर नहीं है, जिसपर लोग नाराजगी जताते हुए अपनी परेशानी बताने लगे जिसके बाद उनके घर से ये कहा जाने लगा कि यहां हंगामा करने से कुछ नहीं होगा आप किसी और अन्य अधिकारी के पास जाकर अपनी समस्या बताए हमसे बताने से क्या फायदा, और इंजियर साहब का मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि आप फोन से बात कर लेवे।

एसईसीएल प्रबंधन में शिकायत के बाद भी अब तक अंधेरा कायम।

भीषण गर्मी में बच्चे और बुर्जुग सबसे ज्यादा परेशान।

एसईसीएल कॉलोनी शांति नगर, जंगल साइड और आस पास के क्षेत्र में प्रभावित।

लोगो ने इंजीयर का मोबाइल नंबर लेकर बात करने पर जवाब दिया गया कि कल दोपहर तक बिजली की समस्या में सुधार करने का प्रयास किया जाएगा जिससे लोगों को संतुष्टि तो मिली पर प्रदर्शनकारियों ने मन बना लिया है कि अगर कल दोपहर तक बिजली नहीं आई तो हम उच्च अधिकारी के पास जाएंगे और साथ ही साथ अगर हम अंधेरे में रहेंगे तो ऑफिसर कॉलोनी का बिजली भी कटवाएंगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इतनी भीषण गर्मी में लोगों के यहां बिजली न होने से कॉलोनी निवासियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जानकारी अनुसार अब तो पानी भी खत्म हो चुके है, लोगों का गुस्सा और दर्द चेहरे से झलक से स्पष्ट है।

एसईसीएल प्रबंधन को इस बड़ी समस्या को संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द समाधान करने की जरूरत, प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि करोड़ो की व्यवस्था के बावजूद कॉलोनी वासियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा और मजदूरों को परेशानी से गुजरना पड़ रहा और अधिकारी अपने घरों में आराम से सो रहे ।

Exit mobile version