मुंबई, एजेंसी। अभिनेता सुदेश बेरी इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने पी.एम मोदी की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें भगवान का अवतार बताया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा की यदि उन्हें मौका मिला तो वह प्रधानमंत्री के चरण धोकर उसके पानी को पीना चाहते हैं। इसके अलावा सुदेश बेरी ने कॉकरोच जनता पार्टी और उसके विरोध प्रदर्शनों पर भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उनकी आलोचना की।

सी.जी.पी देश को पीछे खींच रहे हैं
हाल ही में एक्टर सुदेश बेरी एक पॉडकास्ट में पहुंचे और वहां जाकर जब उनसे CJP यानि कॉकरोच जनता पार्टी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, मैं इस तरह के लोगों को नहीं जानता लेकिन जो भी हैं वो हमारे देश को पीछे खींच रहे हैं।
इसी के साथ उन्होंने इस पार्टी के नाम का मजाक उड़ाते हुए कहा कि- , ‘उन्होंने किसी अजीब जीव के नाम पर पार्टी बना ली। वे ‘लकड़बग्घा पार्टी’ क्यों नहीं बनाते ?’
प्रदर्शन में शामिल होने वाले सब बेकार लोग हैं
इसी के साथ एक्टर ने उन लोगों की भी आलोचना की जो इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा ये सब बेकार लोग है, इनके पास कोई काम नहीं है। यदि आप देश के लिए असल में कुछ करना चाहते हैं तो समाज सेवा कीजिए, बच्चों के लिए पार्क बनाएं, बुजुर्गों के लिए ओल्ड-एज होम बनाएं और लोगों का इलाज करवाएं। जंतर-मंतर पर बैठ कर प्रदर्शन करने से कुछ नहीं होने वाला है।
पीएम मोदी को बताया भगवान का अवतार
इसी के साथ उन्होंने नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है ? उन्होंने चाय बेचते हुए दुनिया भर की यात्रा की है। इसके बाद उन्होंने ऐसी बात बोली कि सब सुनकर क़ाफी हैरान रह गए। उन्होंने इसके बाद कहा की यदि मुझे कभी उनसे मिलने का मौका मिलेगा तो मैं उनके पैर धोकर वह पानी पीना चाहता हूं। जिस तरह हमने भगवान को नहीं देखा है लेकिन हम फिर भी उनकी पूजा करते हैं, उसी तरह मैं भी अपने देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का सम्मान करता हूं।
सुदेश बेरी का वर्क फ्रंट
अगर उनके काम की बात की जाए तो आखिरी बार उन्हें सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में देखा गया था।
