DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा जिले में 21 ब्लैक स्पॉट्स की पहचान


कोरबा । यातायात पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा यातायात एवं क्राइम प्रभारी रविंद्र कुमार मीना (भा.पु.से.) के नेतृत्व में सडक़ सुरक्षा को मजबूत करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कोरबा जिले में कुल 21 ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की गई, यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई एवं सडक़ मित्रों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण और हेलमेट वितरण किया गया।
ब्लैक स्पॉट्स की पहचान
कोरबा जिले में कुल 21 ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की गई, जहां सडक़ दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है। इनमें से 9 ब्लैक स्पॉट्स राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-130) पर स्थित हैं।
एनएच 130 पर 9 ब्लैक स्पॉट्स-
6 बागों थाना क्षेत्र में,2 पाली थाना क्षेत्र में,1 कटघोरा थाना क्षेत्र में
अन्य 12 ब्लैक स्पॉट्स
4 उरगा थाना क्षेत्र में,2 पसान थाना क्षेत्र में,3 सिविल लाइन थाना क्षेत्र में,1 कोतवाली थाना क्षेत्र में,1 बालको थाना क्षेत्र में,1 दीपका थाना क्षेत्र में
ब्लैक स्पॉट का क्राइटेरिया
तीन वर्षों में किसी स्थान पर कम से कम पाँच गंभीर सडक़ दुर्घटनाएँ होना। अथवा इन दुर्घटनाओं में कम से कम दस मृत हुए हों। ऐसे स्थान जहाँ सडक़ डिज़ाइन, मोड़, खराब संकेत व्यवस्था, अंधे मोड़ या अन्य कारणों से दुर्घटनाएँ अधिक होती हैं। यातायात पुलिस इन ब्लैक स्पॉट्स पर संकेतक, साइनेज, गति सीमा नियंत्रण और अन्य सुधारात्मक उपाय लागू करने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर रही है।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
यातायात पुलिस द्वारा कोसाबाड़ी क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़े 17 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा ओवरस्पीड के 20 मामलों में चालान किया गया। 13 लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए।
185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 13 लोगो पर कार्रवाई की गई।

पाली थाना क्षेत्र में सडक़ मित्रों को प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण

सडक़ दुर्घटनाओं के दौरान घायलों की त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के लिए पाली थाना क्षेत्र में सडक़ मित्रों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु:

? सीपीआर , रक्तस्राव रोकने, घावों पर पट्टी लगाने और आपातकालीन सहायता बुलाने की प्रक्रिया समझाई गई।
108 (एम्बुलेंस) और 112 (पुलिस) को तुरंत सूचना देने का महत्व बताया गया।

साथ ही सडक़ मित्रों को हेलमेट वितरित किए गए ताकि वे स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें और समाज में भी हेलमेट पहनने की आदत को बढ़ावा दें।
यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि—
सडक़ पर यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग करें।
ब्लैक स्पॉट्स पर विशेष सावधानी बरतें और गति सीमा का पालन करें।
नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा न करें।
हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।
सडक़ दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की सहायता करें और आपातकालीन सेवाओं को सूचित करें।
यह अभियान सडक़ सुरक्षा को मजबूत करने और सडक़ दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यातायात पुलिस इस प्रकार के कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखेगी।

Exit mobile version