DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

राम चरित्र के अंशमात्र गुण को आत्मसात करें तो जीवन धन्य हो जाएगा-लायन राजकुमार


0जमनीपाली में आयोजित अखंड नवधा रामायण में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए राजकुमार अग्रवाल

कोरबा/ जमनीपाली। ग्राम जमनीपाली में इन दिनों अखंड नवधा रामायण का आयोजन चल रहा है। गत दिनों इसका शुभारंभ विद्वान पंडितों के सानिध्य में एवं कोरबा के लब्ध प्रतिष्ठित समाज सेवी एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी)के डायरेक्टर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ हुआ। आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि लायन डॉ. अग्रवाल ने संबोधित करते हुए भगवान श्रीराम के चरित्र का बखान करते हुए कहा कि यदि हम भगवान श्रीराम के चरित्र का अंशमात्र गुण को अपने जीवन में आत्मसात करें तो हमारा जीवन धन्य हो जाएगा।


जीवन में कई कठिनाईयां और चुनौतियां आती हैं और हमें ऐसे विषम समय में सम रहकर इन कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करना चाहिए। जीवन में सुख और दुख प्रकृति का नियम है। नियति ने भगवान श्रीराम को भी उनके जीवन में कई कठिनाइयों, यहां तक कि 14 साल वनवास काटना पड़ा, वह भी राजा होकर। पत्नी वियोग सहना पड़ा। ये तो ईश्वर हैं, उन्होंने अपनी लीला के माध्यम से मानव को संदेश दिया कि जीवन में हर विषम परिस्थिति में भी मन को शांतचित्त रखकर एवं सम रहकर जीवन को आगे बढ़ाते रहना चाहिए। यही जीवन है और यह रामायण का सार है।


बतौर मुख्य अतिथि कथा स्थल जमनीपाली पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों ने लायन अग्रवाल का स्वागत किया। लायन अग्रवाल ने ब्यासपीठ का आशीर्वाद लिया।

Exit mobile version