DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

IL जिन इलेक्ट्रॉनिक्स ने IPO के लिए सेबी के पास दस्तावेज जमा किए

नई दिल्ली, एजेंसी। एम्बर एंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड की इकाई आईएल जिन इलेक्ट्रॉनिक्स (इंडिया) लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 2,500 करोड़ रुपए जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए हैं। मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह से इक्विटी शेयरों का एक ताजा निर्गम है और इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई हिस्सा नहीं है। 

कंपनी इस निर्गम से मिलने वाली राशि का उपयोग खुद के और अपनी अनुषंगी कंपनियों – एसेंट सर्किट्स तथा शोगिनी टेक्नोआर्ट्स द्वारा लिए गए कुछ बकाया ऋणों के भुगतान के लिए करेगी। इसके अलावा निर्गम से मिली राशि का इस्तेमाल विनिर्माण इकाइयों के लिए संयंत्र, मशीनरी और उपकरण खरीदने के साथ-साथ सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए भी किया जाएगा।

आईएल जिन इलेक्ट्रॉनिक्स एक प्रौद्योगिकी-आधारित इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन और विनिर्माण कंपनी है, जो चार व्यावसायिक क्षेत्रों – इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवाएं (ईएमएस), बेयर प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) विनिर्माण, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और औद्योगिक ऑटोमेशन में काम करती है।

Exit mobile version