DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा में सरकारी जमीन से हटा अवैध कब्जा:स्कूल, दुकान और मकान की आड़ में किए गए निर्माण ढहाए, नगर निगम ने की कार्रवाई

कोरबा। कोरबा नगर निगम और जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान स्कूल, मकान और दुकानों की आड़ में बनाए गए अवैध निर्माणों को ढहाया गया।

पहली कार्रवाई नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 40, रिसदा डैम के बगल बालको क्षेत्र में हुई। यहां लगभग 50 डिसमिल शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। बताया गया कि त्रिवेणी भास्कर नामक व्यक्ति ने जमीन पर बाउंड्री वॉल बनाकर स्कूल खोलने की आड़ में कब्जा किया था।

नगर निगम को शिकायत मिली थी कि त्रिवेणी भास्कर सरकारी जमीन पर और भी अतिक्रमण की तैयारी में है। शिकायत के बाद नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बाउंड्री वॉल को जेसीबी मशीन से ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध कब्जाधारी त्रिवेणी भास्कर ने विरोध किया, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

वार्ड नंबर में भी कार्रवाई

इसी तरह की दूसरी कार्रवाई नगर निगम क्षेत्र के कोरबा प्रवेश द्वार सीतामढ़ी, इमलीडुग्गू वार्ड नंबर 9, गौ माता चौक के पास की गई। यहां अवैध कब्जाधारियों ने दुकान और मकान के नाम पर निर्माण किए जा रहे थे।

लगातार आसपास के छोटे-बड़े पेड़ों को काटकर मकान और दुकानें तैयार की जा रही थीं। नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर तोड़ू दस्ते की टीम ने गौ माता चौक के पास लगभग आधा दर्जन कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया।

Exit mobile version