DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

SECL अस्पताल के बगल सड़क के बाजू वाले भूमि में एक बार फिर से खुलेआम अवैध कब्जा शुरू…प्रबंधन अब तक क्यों बैठी है मौन….देखे पूरी खबर

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोगरा :– बाँकी मोगरा क्षेत्र में इन दिनों अवैध कब्जाधारीयो के तादात में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है, बाहरी जिला या प्रदेश से चलकर इस क्षेत्र में पहुंच तंबू, पाल, टिन का घेरा बनाकर डेरा लगाते कई स्थानों पर देखा जा सकता है।

बहरहाल इस समाचार को बनाने का प्रधान कारण यह है कि, इन दिनों वर्तमान में बाकी मोगरा अस्पताल से लगे सड़क के बगल वाली secl भूमि में हो रहे अवैध कब्जा को क्षेत्रीय SECL प्रबंधन का ध्यानाकर्षण कराना।

बाकी मोगरा अस्पताल से लगे हुए सड़क के बगल की भूमि में पूर्व में कुछ लोगों के द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा था, जिसके बाद कब्जाधारियों के मंसूबे को नाकाम करते हुए वहां से हो रहे अवैध निर्माण को हटाकर एक बोर्ड लगा दिया गया था, जिसमें यह भूमि SECL के अधिकृत है व हरित रक्षा क्षेत्र अंकित किया गया था। जिस भूमि पर कुछ लोग अब एक तंबूनुमा टीन से घेरकर निवास कर रहे है, साथ ही आस पास के भूमि को सफाई भी कर लिया गया है, और दूसरा तंबू के लिए लकड़ी का ढ़ांचा भी खड़ा किया जा चुका है।

जानकारी अनुसार बिना किसी अनुमोदन के अवैध तरीके से टीन का घेराव करने वाले लोग रोजी मजदूरी टीना, लोहा, प्लास्टिक, कबाड़ खरीद बिक्री का कार्य करते है। इनके ऐसे कृत्य पर SECL प्रबंधन चुप्पी साधती है या अनदेखी करती है तो आने वाले दिनों में उक्त भूमि का भविष्य खतरे में प्रतीत होती है ।

इन दिनों के बिगड़ते माहौल और बढ़ते चोरियों और नगर में हो रहे घटनाओं को देखते हुए बाहर से आकर इस क्षेत्र में कार्य कर रहे नए चेहरे, और बाहर से आकर घूम घूम के फेरी करने वाले व्यक्तियों पर क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन को भी अपना संज्ञान ले कर उनका जानकारी विवरण थाने में दर्ज कराना चाहिए।

फिलहाल अब देखना ये है कि इस समाचार के माध्यम से SECL प्रबंधन का ध्यान इस ओर आता है या नहीं, उक्त विषय पर कोई संज्ञान लिया जाएगा या इस अवैध निर्माण पर कोई कार्यवाही की जाती है या नहीं।

Exit mobile version