DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा में अवैध रेत खनन…जोखिम में बच्चों की जान:नाबालिग चला रहे ट्रैक्टर; ड्राइवर बोले- किश्त के लिए मजबूर हैं

कोरबा ।कोरबा में रेत माफिया का कारोबार बेलगाम हो गया है। भिलाईखुर्द और इमलीडुग्गू की नदियों से दिन-रात अवैध रेत खनन जारी है। इस कारोबार में नाबालिग बच्चों की जान जोखिम में डाली जा रही है।

पूर्व पार्षद सुफल दास महंत ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रेत तस्कर पुलिस और खनिज विभाग को नियमित रूप से पैसे पहुंचाते हैं। इसी वजह से उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। अब तक इस अवैध कारोबार में पांच लोगों की जान जा चुकी है।

ट्रैक्टर चालकों ने खुद स्वीकार किया है कि वे मजबूरी में यह काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर रेत की चोरी नहीं करेंगे तो ट्रैक्टर की किश्त कैसे चुकाएंगे। खनिज विभाग की लापरवाही से सरकारी खजाने को लाखों का नुकसान हो रहा है।

पूर्व पार्षद ने बताया कि विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। अधिकारी महज दिखावे की कार्रवाई करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर रेत का अवैध कारोबार नहीं रुका तो और जानें जा सकती हैं।

Exit mobile version