संवाददाता साबीर अंसारी
बाँकी मोगरा के 2 नंबर रोड सब स्टेशन मोड पर की गई लूटपाट की वारदात।
“चार आरोपी” चारों इसी क्षेत्र के लोकल बंदे।
बाँकी मोगरा :– बीते दिनांक 26 अगस्त की सुबह धनी कुमार सागर ने थाना बाँकी मोगरा थाना पहुंच लिखित शिकायत दर्ज कराया की मै और मेरा दोस्त धनी राम केवट बीती रात 25 अगस्त को रात लगभग 10:30 बजे अपने दो पहिया वाहन स्कूटी से दीपका से बुधवार बाईपास होते हुए बाकी मोगरा आ रहे थे, और ठीक सब स्टेशन 2 नंबर बस्ती वाले मोड में पहुंचे ही थे जहां चार लड़कों ने हमारा गाड़ी रुकवाया और बिना कुछ बोले गाली देते हुए मारपीट करने लगे और हमसे लूटपाट करने लगे जिसमें मेरे पास का नगद रकम लगभग 900/– रुपए, चांदी का चैन और दो नग मोबाइल लुट लिया और स्कूटी को तोड़ कर बुरी तह से क्षतिग्रस्त कर दिया।
शिकायत पर मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बाँकी मोगरा के थानेदार चमन लाल सिन्हा ने मामले की जानकारी अपने आला अधिकारीयो को दिया और दिए गए निर्देश पर शिकायत दर्ज कर प्रार्थी से बयान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 153/25 दर्ज कर मामले में बारीकी से तफ्तीश शुरू की। लुट में शामिल संदेहियों को चिन्हांकित कर थाना लाकर पूछताछ शुरू की, कड़ाई से पूछताछ करने के बाद दो संदेहियों ने लुट का घटना करना कबूल कर लिया।
आरोपी शिवा बिंझवार बाकी 2 नंबर बस्ती और वीरेंद्र गोस्वामी बाकी 4 नंबर बस्ती के रहने वाले है दोनों बाकी पुलिस के हिरासत में और अन्य दो आरोपी अनरजीत चौधरी उर्फ मोटू और अजय महंत जो 4 नंबर बस्ती के रहने वाले है जो अब तक पुलिस के गिरफ्त से फरार है।
आरोपियों पर अपराध पंजीबद्ध कर धारा 126(2) 309(4) 309 (6) 324 (2) 3 (5) बी एन एस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उन्हें जेल दाखिल करा दिया गया और बाकी दो आरोपियों की पतासाजी बाकी पुलिस कर रही है।
थाना बाँकी मोगरा के प्रभारी चमन लाल सिन्हा द्वारा जानकारी दी गई कि प्रार्थी द्वारा 26 अगस्त को थाना पहुंच लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें 4 लोगों द्वारा लुट मारपीट की घटना 25 अगस्त की रात लगभग 10:30 बजे घटित होना बताया। शिकायत पर मामले को गंभीरता से लेते हुए लुट में संलिप्त संदेहियों को थाने लाकर पूछताछ किया गया जिसमें दो आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया और कुल 4 आरोपीयो की संलिप्तता बताई जिन्होंने मिलकर लुट की घटना को अंजाम देना बताया, जिसमें से दो आरोपियों पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया गया और अन्य दो आरोपियों की पतासाजी की जा रही है जिनको बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- बाँकी मोगरा क्षेत्र में बढ़ते अपराध का मुख्य कारण है “नसे की लत” अक्सर देखा गया है कि इस तरह के लुट और चोरियों को अंजाम देने वाले नशे के आदि युवा और नाबालिक लड़के होते है, जो अपनी लत को पूरा करने के लिए बुरे राह का चुनाव करते हुए ऐसी घटनाओं को अंजाम देते है।
फिलहाल बांकीमोंगरा पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद चंद ही घंटे में आरोपियों को हिरासत में लेकर ऐसे घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को बंदीगृह पहुंचाया, इस कार्यवाही के बाद आदतन बदमाशों और नशेडियों में दहशत तो जरूर हुआ होगा, इस मामले के विवेचक एस आई एन एल टंडन रहे, पूरी कार्यवाही में प्रधान आरक्षक रोहित राठौर, भोला और मुकेश की मुख्य भूमिका रही।
