पाली से अजय जायसवाल, कटघोरा से आत्माराम पटेल,दीपका से राजेन्द्र सिंह राजपूत, बांकीमोंगरा से सोनी कुमारी झा एवं छुरी से पदिमनी देवांगन
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिक निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। महापौर प्रत्याशी के रूप में भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती संजू देवी राजपूत को मैदान में भाजपा ने उतारा है, वहीं नगर पालिका दीपका में राजेन्द्र सिंह राजपूत, बांकीमोंगरा से सोनी कुमारी झा, कटघोरा से आत्माराम पटेल, छुरीकला नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में श्रीमती पद्मिनी देवांगन एवं नगर पंचायत पाली में पूर्व अध्यक्ष अजय जायसवाल को अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में फिर से मौका दिया गया है।
कांग्रेस कल कर सकती है घोषणा
प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी सचिन पायलट आज रायपुर पहुंच रहे हैं और शाम को पार्टी की मिटिंग होगी, जिसमें सभी निगमों के महापौर एवं पार्षद प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दी जाएगी। पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा जिले से ही की जाएगी, जबकि महापौर एवं अध्यक्ष प्रत्याशियों की घोषणा रायपुर से की जाएगी और संभवत: कल तक सभी निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी।

