DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’, खुली गाड़ी में राहुल-तेजस्वी:लालू बोले-BJP को उखाड़ फेंकना है, राहुल ने कहा-ये संविधान बचाने की लड़ाई

सासाराम,एजेंसी। बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR, सामान्य शब्दों में वोटर लिस्ट रिवीजन) के खिलाफ राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ सासाराम से शुरू हुई। यहां के सुआरा हवाई अड्डा ग्राउंड में हुई जनसभा में राहुल बोले, ‘ये संविधान को बचाने की लड़ाई है। पूरे देश में बीजेपी-आरएसएस संविधान को मिटाने पर तुले हैं।’

‘जहां भी चुनाव होता है, ये जीतते हैं। महाराष्ट्र में ओपिनियन पोल कह रहे थे, महागठबंधन चुनाव जीतेगा। लोकसभा में महागठबंधन जीतता है, लेकिन 4 महीने में उसी क्षेत्र में हम हारते हैं। हमने पता लगवाया तो पता चला 1 करोड़ नए वोटर जादू से पैदा हो गए।’

‘बिहार की जनता वोटों की चोरी नहीं करने देगी क्योंकि गरीब-कमजोर लोगों के पास सिर्फ वोट का हक है। आयोग जो कर रहा है, वो सबको पता है। इलेक्शन कमीशन को हम ये नहीं करने देंगे। नरेंद्र मोदी जी और NDA अरबपतियों के साथ सरकार चलाती है। आप का पूरा धन 5-6 अरबपतियों को दिया जाता है।’

कई दिनों बाद किसी जनसभा में शामिल हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा- ‘चोरों को हटाइए, बीजेपी को भगाइए, हमारी पार्टी को जिताइए। किसी भी कीमत पर भाजपा को सत्ता में आने नहीं देना है। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव सभी मिलकर बीजेपी को उखाड़कर फेंकिए।’

‘वोट अधिकार यात्रा’ से जुड़ी कुछ तस्वीरें….

सासाराम में हुई जनसभा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे।

जनसभा में कांग्रेस के साथ-साथ राजद और लेफ्ट के बड़े नेता शामिल हुए।

सासाराम में राहुल गांधी का स्वागत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम।

सासाराम में राहुल गांधी का स्वागत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम।

सासाराम में कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के स्वागत को लेकर ताली बजाकर नारे लगाते नजर आए।

Exit mobile version