DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छत्तीसगढ़ में 20 IPS अफसरों की स्टार सेरेमनी:DIG बने IG, रायपुर SSP के कंधे पर बढ़ा एक और स्टार, पुलिस वर्दी देखकर जानिए रैंक

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ पुलिस के 20 सीनियर आईपीएस अफसरों की स्टार सेरेमनी हुई है। इन अफसरों का 10 जनवरी 2025 को प्रमोशन आदेश जारी हुआ था। इस आदेश के बाद छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा ने अफसरों के वर्दी में स्टार और शेर लगाकर बधाई दी है।

प्रमोट हुए इन अफसरों में 5 डीआईजी आईजी बने, 7 SSP को DIG बनाया गया है। जिसमें वर्तमान में रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह भी है। वहीं 8 SP को SSP बनाया गया है।

IPS अजातशत्रु बहादुर सिंह को DIG बनाया गया है।

IPS अजातशत्रु बहादुर सिंह को DIG बनाया गया है।

डॉ. संतोष सिंह भी DIG बने हैं।

इन अफसरों का 10 जनवरी 2025 को प्रमोशन आदेश जारी हुआ था।

DIG से IG बने अफसर

  • राम गोपाल गर्ग
  • दीपक झा
  • बालाजी राव
  • अभिषेक शांडिल्य
  • जितेंद्र सिंह मीणा

SSP से DIG बने अफसर

  • गोवर्धन राम ठाकुर
  • टी आर कोशिमा
  • लाल उमेद सिंह
  • संतोष सिंह
  • अजातशत्रु बहादुर सिंह
  • कल्याण ऐलेसेला
  • प्रशांत ठाकुर

SP से SSP बने अफसर

विवेक शुक्ला

राजेश अग्रवाल

विजय अग्रवाल

शशिमोहन सिंह

रामकृष्ण साहू

राजेश कुकरेजा

आशुतोष सिंह

श्वेता राजमणि

Exit mobile version