
पामगढ़ थाना पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों ने सूचना दी थी कि पंकज प्रजापति ने घर की छत से लगे नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची, मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भाई ने बताई पूरी घटना
इसके बाद पूरा परिवार उनकी तलाश में जुट गया। खोजबीन के दौरान जब घर की छत पर पहुंचे तो देखा कि पंकज नीम के पेड़ की डाल पर फंदे से लटके हुए थे।
शुरुआती जांच में सामने आया
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी। साथ ही वह शराब और अन्य नशे का आदी था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
जांच जारी
पामगढ़ थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।