DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जांजगीर में पूर्व एल्डरमैन से 50 हजार की लूट:पैसों की तीन हिस्से में बांटा, एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा जिले में पूर्व एल्डरमैन केशव करियारे के साथ मारपीट कर 50 हजार रुपए की लूट हुई है। इस मामले में सारागांव पुलिस और साइबर सेल ने आरोपी दीपक कश्यप को गिरफ्तार किया है। वहीं, लूट में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना ग्राम कमरीद मुख्य मार्ग पर हुई थी।

जानकारी के अनुसार, 15 दिसंबर 2024 को केशव करियारे बाइक से कोटाडबरी चांपा से अपने घर लौट रहा था। रात करीब 8:30 बजे कमरीद के नहर के पास 3 अज्ञात आरोपियों ने उनका रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट कर बैग में रखे 50 हजार लूटकर भाग गए। पीड़ित ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सारागांव थाने में केस दर्ज कराया।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

पुलिस को मुखबिर की सूचना पर आरोपी दीपक कुमार उर्फ पिंटू कश्यप (24) निवासी गौद को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि, उसने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

पैसों की तीन हिस्से में बांटा

उसने बताया कि 50 हजार में से उसे 15 हजार हिस्से का मिला है। जिसमें से 12 हजार खर्च कर दिया, जबकि 3 हजार बचा है। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। साथ ही घटना में इस्तेमाल बाइक भी जब्त कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version