DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कानपुर में मोदी बोले-दुश्मन कहीं भी हो, खत्म कर देंगे:पाकिस्तानी सेना गिड़गिड़ा रही थी, बेटियों के सिंदूर का आक्रोश दुनिया ने देखा

कानपुर,एजेंसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कानपुर में कहा- पहलगाम के कायराना हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी बर्बरता का शिकार हुए। बेटी ऐशन्या की वो पीड़ा, वो कष्ट और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं। हमारी बहनों-बेटियों का वही आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है।

उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने, घर में घुसकर, सैकड़ों मील अंदर जाकर तबाह कर दिए। हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम किया कि पाकिस्तानी सेना को गिड़गिड़ा कर युद्ध रोकने की मांग करने पर मजबूर होना पड़ा। अगर मैं कनपुरिया अंदाज में कहूं तो- दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा।

पीएम ने करीब 45 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले, मोदी ने कानपुर एयरपोर्ट पर शुभम द्विवेदी के परिवार से कानपुर एयरपोर्ट पर मुलाकात की। मोदी ने शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या, मां सीमा और पिता संजय द्विवेदी से मुलाकात की। शुभम के चाचा मनोज द्विवेदी ने बताया कि पीएम परिवार से मिलकर भावुक हो गए।

ऐशन्या और शुभम के पिता की आंखों से आंसू निकल आए तो पीएम ने ढांढस बंधाया। कहा, आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर रुका है, खत्म नहीं हुआ है। यह आगे भी जारी रहेगा। हम आगे भी आप लोगों से मिलते रहेंगे। नरवल SDM की शुभम के परिवार को कार से लेकर चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे थे।

Exit mobile version