DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा में युवक को नोच-नोचकर मार डाला भालू:गाय-बकरी चराने के दौरान देखने गया था गुफा, तभी खूंखार भालू ने किया अटैक

कोरबा । एक ग्रामीण युवक को भालू ने नोच-नोचकर मार डाला। बताया जा रहा है कि युवक जंगली भालू को देखने के लिए गया हुआ था। जैसे ही युवक गुफा के पास पहुंचा। भालू ने हमला कर दिया। मामला जटगा चौकी थाना के ग्राम पंचायत बासिन का है।

मिली जानकारी के मुताबिक ​​​​​​मृतक का नाम ईश्वर धंनवार (38) पिता देवराज धंनवर है। वह रोज की तरह अपने गांव से लगे मैदान में गाय-बकरी चराने गया हुआ था। इस दौरान वह गुफा के पास पहुंच गया, जहां उसे भालू ने नोट-नोचकर मार डाला।

सिर का कुछ हिस्सा और पैर पर काटा

बताया जा रहा है कि भालू ने युवक की गर्दन, बायीं आंख का ऊपरी हिस्सा, सिर का कुछ हिस्सा और पैर पर काट लिया है। आस-पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने यह देखा। इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। फिर परिजन मौके पर पहुंचे। वन विभाग को भी सूचना दी गई।

कोरबा में भालू के हमले से युवक की मौत।

कोरबा में भालू के हमले से युवक की मौत।

युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के दल ने युवक पर भालू के हमला किए जाने की पुष्टि की। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक की मां को सहायता राशि दी गई

वहीं वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत के निर्देश पर सहायता राशि 25000/- रुपए परिक्षेत्र अधिकारी ने मृतक की मां तुरतिया बाई को दिया। वहीं भालू को लेकर इलाके में मुनादी कराई गई है, ताकि लोगों पर भालू अटैक न कर सके।

Exit mobile version