DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा में प्रेमी ने जलाया प्रेमिका का घर:कैरेक्टर पर शक किया तो युवती ने तोड़ी सगाई; बदला लेने की वारदात, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा जिले में प्रेमी ने प्रेमिका के घर को आग के हवाले कर दिया। किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते आप पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी घटना घट सकती थी। मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक युवती के मकान में आग लगाकर युवक भाग रहा था। युवती ने युवक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह असफल रही। चीख पुकार मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

कोरबा में प्रेमी ने प्रेमिका के घर लगाई आग।

कोरबा में प्रेमी ने प्रेमिका के घर लगाई आग।

युवती ने इसकी शिकायत जटगा पुलिस से की है, जहां पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरू की। इस दौरान पता चला कि यूपी के प्रेमी ने ही आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी दहराज सिंह (24) को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती ने किया शादी से इनकार

युवती का आरोपी युवक से प्रेम प्रसंग था। दोनों की सगाई हो चुकी थी और शादी होने ही वाली थी, लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जहां युवक युवती के चरित्र पर संदेह करता था और युवती ने शादी से इनकार कर दिया था।

युवती और मां साथ रहते थे। घटना के दिन दोनों काम करने कटघोरा गए हुए थे। देर शाम जब लौटे तो युवक घटना को अंजाम देकर भाग रहा था।

Exit mobile version