कोरबा । कोरबा नगर निगम में 61.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। निर्वाचन आयोग ने फाइनल आंकड़ा जारी कर दिया है। मतदान के दौरान कई केंद्रों में विवाद की स्थिति बनी। रवि शंकर शुक्ल नगर वार्ड में पोलिंग बूथ के अंदर जाने को लेकर हंगामा हुआ।
बता दें कि, नगर निगम के 66 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 277 प्रत्याशी थे। यहां 297 मतदान केंद्रों पर 2.67 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कियागे। इसके अलावा दीपका, कटघोरा, बाकी मोगरा, पाली और छुरीकला में भी मतदान हुआ।
मतदान कर्मी पोलिंग बूथ के लिए रवाना होते हुए-

इन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
बता दें कि भाजपा से संजू देवी राजपूत और कांग्रेस से उषा तिवारी प्रमुख दावेदार थे। आम आदमी पार्टी की लखनी साहू, बसपा की नंदनी साहू, और कई निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में खड़े हैं। यहां वार्ड क्रमांक 18 में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
