संवाददाता साबीर अंसारी
बाँकी मोगरा:– बीती रात थाना बाँकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत मोगरा बस्ती निवासी एक 24 वर्षीय युवक फंदा बना कर पंखे में लटका मिला।

मृतक का नाम मनीष आदिले पिता स्व माखन आदिले निवासी ग्राम मोगरा, कारण अभी अज्ञात है, क्षेत्रीय पुलिस घटनास्थल पहुंच शव की पंचनामा कर जांच में जुट चुकी है, आत्महत्या का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
मिली जानकारी अनुसार मृतक नशे में लीन रहता था फिलहाल पुलिस परिजन और आसपास पूछताछ कर रही है।
