DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

महाराष्ट्र के रुझानों में भाजपा गठबंधन को बहुमत:शिंदे बोले- CM तीनों पार्टियां मिलकर तय करेंगीं; फडणवीस ने कहा- एक हैं तो सेफ हैं

मुंबई,एजेंसी। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती दो घंटों में महायुति (MU) और महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच टक्कर दिखी, लेकिन ढाई घंटे बाद यानी सुबह 10.30 बजे के बाद भाजपा गठबंधन रुझानों में एक तरफा जीत की ओर आ गया। उसे 200 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं।

उधर, कांग्रेस गठबंधन पिछड़ गया है। वह 49 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। मुख्यमंत्री सीएम शिंदे ने कहा कि तीनों पार्टी मिलकर तय करेंगे कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। वहीं देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर लिखा- एक हैं तो सेफ हैं।

इस बार मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच था। ​​​​​​महायुति में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल है, जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) है।

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 2019 के मुकाबले इस बार 4% ज्यादा वोटिंग हुई। 2019 में 61.4% वोट पड़े थे। इस बार 65.11% वोटिंग हुई।

सभी 288 सीटों के रुझान आए:

गठबंधनआगेजीते
महायुति22200
महाविकास अघाड़ी4900
अन्य1700

पार्टीवाइज रिजल्ट/रुझान:

पार्टीआगेजीतेकुल
भाजपा1261127
शिवसेना (शिंदे)560055
एनसीपी (अजित गुट)390038
कांग्रेस190019
शिवसेना (यूबीटी)180019
एनसीपी (शरद)120013
अन्य170020

BJP का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा, NCP शरद का सबसे कम:

पार्टीसीटों पर चुनाव लड़ेसीटों पर आगेस्ट्राइक रेट
भाजपा14912483%
शिवसेना शिंदे815567%
एनसीपी अजित593966%
कांग्रेस1011918%
शिवसेना यूबीटी952021%
एनसीपी शरद861213%

Exit mobile version