DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जांजगीर-चांपा के दो जनपद पंचायतों में BJP का परचम:अकलतरा में अन्नू अघरिया, बम्हनीडीह में मनीषा चौहान बनीं अध्यक्ष; उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय की जीत

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा और बम्हनीडीह जनपद पंचायत में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। दोनों जनपद पंचायतों में भाजपा के समर्थित प्रत्याशी अध्यक्ष बने। वहीं एक निर्दलीय उपाध्यक्ष ने जीत हासिल की है।

अकलतरा जनपद पंचायत में कुल 23 सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित अन्नू शकुन देव अघरिया और भाजपा से बागी सुष्मिता समित सिंह के बीच मुकाबला हुआ।

अन्नू अघरिया को 14 वोट मिले, जबकि सुष्मिता सिंह को 9 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित कमलेश पाटले ने 14 वोटों के साथ जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंदी कांग्रेस मालती कश्यप को 9 वोट मिले।

अकलतरा और बम्हनीडीह जनपद पंचायत में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न

अकलतरा और बम्हनीडीह जनपद पंचायत में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न

बम्हनीडीह जनपद पंचायत में भाजपा जीती

बम्हनीडीह जनपद पंचायत में भाजपा की मनीषा चौहान ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी इंद्रावती संतराम प्रधान को 12 वोटों के अंतर से हराया। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार उत्तरा सनत सिदार निर्विरोध चुने गए।

बम्हनीडीह जनपद पंचायत में भाजपा की मनीषा चौहान ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया

बैंड-बाजे के साथ मनाया जश्न

बता दें कि इससे पहले 3 मार्च को जिले की 334 ग्राम पंचायतों में सरपंच और उप सरपंच ने शपथ ग्रहण की थी। अकलतरा में जीत के बाद भाजपा समर्थकों ने बैंड-बाजे के साथ जश्न मनाते हुए रैली निकाली।

Exit mobile version