DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद का शुभारंभ

शिक्षा से मानसिक विकास, खेल से शारिरीक विकास संभव – अग्रवाल

कोरबा। दिनांक 5 दिसम्बर 2024 दिन गुरूवार को ग्राम खरहरकुड़ा मड़वारानी में संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि किशन लाल अग्रवाल, अध्यक्ष-अग्रवाल सभा बरपाली एवं दीपक जायसवाल प्राचार्य की अध्यक्षता में वार्षिक खेलकूल का विधिवत् शुभारंभ किया गया।

उक्त अवसर पर सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशन लाल अग्रवाल (अध्यक्ष, अग्रवाल सभा बरपाली) एवं विद्यालय के प्राचार्य दीपक जायसवाल द्वारा खेलजगत के प्रसिद्ध खिलाड़ी स्व. मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर दीपप्रज्जवलित कर माल्यार्पण करते हुये वार्षिक खेलकूद का विधिवत् शुभारंभ किया।

बच्चों द्वारा हाउसवाईस अपने अपने हाउस की प्रस्तुति दी। बच्चों के उत्साह को देखते हुये विद्यालय के प्राचार्य दीपक जायसवाल ने स्वागत उद्बोधन में अतिथि एवं छात्रों का स्वागत करते हुये बच्चों को दैनिक जीवन में खेलकूद के महत्व के बारे में अवगत कराया । कार्यक्रम के अतिथि किशनलाल अग्रवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुये कहा कि पुस्तकों के अध्ययन से जहॉ मानसिक विकास होता है, वहीं खेलकूद से हमारा शारीरिक विकास होता है। आज कल बच्चे मोबाईल में इतना व्यस्त हो गये हं कि खेलकूद से काफी पीछे रह गये हैं, जिसके कारण बच्चों में कई प्रकार की कमी दिखाई देने लगती है। विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने सभी बच्चों को खेलकूद में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएॅ दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्र एवं अभिभावकगण भी काफी संख्या में उपस्थित थे।

Exit mobile version