रायपुर,एजेंसी। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया और टीम न्यूजीलैंड आज रायपुर पहुंच गई है। टीम इंडिया होटल मैरियट और टीम न्यूजीलैंड होटल हयात में रूकेगी।
इस बार मैच में छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने कुछ बदलाव भी किए हैं। फर्स्ट इनिंग के बाद कोई एंट्री नहीं है। मैच शाम सात बजे से शुरू होगा और एंट्री दोपहर चार बजे से शुरू हो जाएगी।
स्टेट क्रिकेट संघ ने ये भी कहा है कि, सीट पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगी। फिजिकल टिकट के बिना एंट्री नहीं मिलेगी। वहीं आज टिकट रिडीम कराने का अंतिम दिन है। जो आज शाम तक फिजिकल फार्मेट में टिकट रिडीम नहीं करा पाएंगे, उन्हें एंट्री नहीं मिलेगी।
रायपुर पहुंचे भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा।
रायपुर एयरपोर्ट पर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया होटल मैरियट में रूकेगी।
पिछले बार इंडिया-दक्षिण अफ्रिका के मैच में एंट्री को लेकर विवाद उपजा था।
स्टेडियम के भीतर खाने-पीने के रेट तय
स्टेडियम के अंदर दर्शकों के लिए खाने-पीने की चीजों के रेट भी तय किए गए हैं। 100 ग्राम समोसा 50 रुपए, सिंगल पीस सैंडविच 60, बर्गर 80 में मिलेगा। पॉपकॉर्न कोन 60 रुपए, पॉपकॉर्न टब 100 और पिज्जा 250 में मिलेगा, जबकि आइसक्रीम और वेफर्स MRP पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे।
मैदान के अंदर फूड बेचने वाले लोगों को अपने कर्मचारियों की टी-शर्ट पर खाने की कीमत लिखना अनिवार्य होगा। इसके अलावा स्टेडियम परिसर में भी फूड मेन्यू और उनके दाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे।
