DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विकास में अपना योगदान देना शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि – श्रीमती रेखा विजय अग्रवाल
कोरबा। ग्राम खरहरकुड़ा मड़वारानी में संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में कोरबा की प्रसिद्ध समाजसेविका श्रीमती रेखा विजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं विद्यालय की चेयरमेन श्रीमती खूशबु आशीष अग्रवाल व सचिव श्रीमती आरती विकास अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में स्वतंत्रता दिवस समारोह का गरीमामय आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शोमा सोनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता, महात्मा गांधी औंर मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीपप्रज्ज्वलन कर माल्यार्पण किया गया और तैल्यचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्चात् अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण होते ही राष्ट्रीयगीत एवं राष्ट्रगान के साथ भारत माता की जय की गूंज सुनाई दी। अतिथियों को मंच पर आमंत्रित कर पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात् विद्यालय के बच्चों द्वारा राजकीय गीत एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शोमा सोनी ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुये बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के लिए अंग्रेजी, हिन्दी और संस्कृत भाषा में भाषण प्रस्तुत किया गया। वहीं बच्चों द्वारा देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दिखाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। सांस्कृतिक कार्यक्रम पश्चात् कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीमती आरती विकास अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमें अमर शहीदों को स्मरण कर उनकी नीतियों, सिद्वॉतों, व्यवहारों को आत्मसात करते हुये राष्ट्र निर्माण में सहयोग देना चाहिए। तत्पश्चात् विद्यालय की चेयरमेन श्रीमती खूशबू आशीष अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आजादी पाना जितना कठिन था, उसकी रक्षा करना उतनी ही बड़ी हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। नशामुक्त भारत एक राष्ट्रव्यापी पहल और संकल्प है। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम स्वयं को और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। जिसके लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों, छात्रों ने नशामुक्त भारत के लिए संकल्प लिया। इसके बाद कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा विजय अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि लायंस पब्लिक स्कूल में बच्चों को अनुशासन और नैतिकता की शिक्षा दी जाती है, यह अत्यंत महत्वपूर्ण सेवा है। शिक्षा, अनुशासन एवं नैतिकता से ही हम अपने देश के विकास में सहयोग दे सकते हैं। यही हमरी ओर से वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राष्ट्रीय पर्व हम भारतीयों में एक जोश, उत्साह, उमंग और एक नई चेतना का संचार करता है। विद्यार्थियों से यही अपेक्षा करती हंूॅ कि वे अपने गुरूजनों से उचित मार्गदर्शन पाकर भारत के निर्माण में एकता और अखंडता का परिचय देते हुये राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें। विद्यालय की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। अंत में सभी को मिष्ठान वितरण किया गया।
कार्यक्रम में उपप्राचार्या श्रीमती मनोरमा शर्मा, एकेडमिक हेड सुभाष चंद अनंत, लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सदस्य, शिक्षणगण, छात्रगण, अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Exit mobile version