DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

निर्दलीय जीतकर लौटे, अब नेता प्रतिपक्ष बने आकाश:कांग्रेस ने रायपुर समेत 10 नगर निगमों में नेता और उपनेता प्रतिपक्ष की लिस्ट जारी की

रायपुर, एजेंसी। कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नेता आकाश तिवारी को कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम का नेता प्रतिपक्ष बनाया है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के अनुमोदन के बाद कांग्रेस ने 10 नगर निगमों के नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष के नामों की लिस्ट जारी की है।

इसमें रायपुर से आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है, जबकि जयश्री नायक को उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

बगावत से वापसी तक

रायपुर नगर निगम चुनाव के वक्त जब कांग्रेस ने उन्हें टिकट पार्षद की टिकट नहीं दी, तो नाराज़ आकाश तिवारी ने निर्दलीय मैदान में उतरने का फैसला लिया। कांग्रेस ने तुरंत उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। लेकिन अब, हालात बदले हैं। पार्टी में वापसी के साथ ही उन्हें बड़ा पद दे दिया गया है।

बाकी निगमों में भी हुए ऐलान:इस लिस्ट में बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, दुर्ग, अंबिकापुर, बस्तर जैसे नगर निगम शामिल हैं। सभी जगहों पर नए नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किए गए हैं।

  • चिरमिरी नेता प्रतिपक्ष: गायत्री बिरहा उप नेता प्रतिपक्ष: मोहम्मद इकराम
  • अम्बिकापुर नेता प्रतिपक्ष: सफी अहमद उप नेता प्रतिपक्ष: निम्मन राशि एक्का
  • रायगढ़ नेता प्रतिपक्ष: शेख सलीम नियारिया उप नेता प्रतिपक्ष: विकास ठेठवार
  • कोरबा नेता प्रतिपक्ष: कृपा राम साहू उप नेता प्रतिपक्ष: रामगोपाल कुर्रे
  • बिलासपुर नेता प्रतिपक्ष: भरत कश्यप उप नेता प्रतिपक्ष: संतोषी रामा बघेल
  • धमतरी नेता प्रतिपक्ष: दीपक सोनकर उप नेता प्रतिपक्ष: सत्येन्द्र देवांगन विशु
  • रायपुर नेता प्रतिपक्ष: आकाश तिवारी उप नेता प्रतिपक्ष: जयश्री नायक
  • दुर्ग नेता प्रतिपक्ष: संजय कोहले उप नेता प्रतिपक्ष: विजयंत पटेल
  • राजनांदगांव नेता प्रतिपक्ष: संतोष पिल्लै उप नेता प्रतिपक्ष: मुकेश साहू
  • जगदलपुर
  • नेता प्रतिपक्ष: राजेश चौधरी
  • उप नेता प्रतिपक्ष: कोमल सेना

Exit mobile version