0 मंदिरों में की पूजाअर्चना, जिले की सुख समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद
कोरबा। आज के व्यस्त जीवन में लोगों के पास अपने स्वयं के लिए समय निकालना मुश्किल है, ऐसे में कुछ लोग अपने परिवार को जीवन के मूल में रख कर व्यवसाय, राजनीति, समाज सेवा एवं अन्य रचनात्मक कार्यों में समय देते हैं। स्वयं के लिए समय निकालकर मन की शांति और जीवन को समृद्ध बनाते हैं।
भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल सपत्नीक इन दिनों चारधाम की यात्रा पर निकले हुए हैं। वे उत्तराखंड के विभिन्न धार्मिक स्थल पहुंचकर मंदिरों में पूजा अर्चना कर रहे हैं। श्री एवं श्रीमती अग्रवाल यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ की यात्रा कर रहे हैं। विकास अग्रवाल ने बताया कि चारधाम यात्रा भारत दर्शन का महत्वपूर्ण पड़ाव है और चारधाम की यात्रा से आत्मा तृप्त हो गई और मन में अद्भूत शांति की प्राप्ति हुई।

0 जिलेवासियों की सुख समृद्धि की कामना
चारधाम यात्रा पर निकले विकास अग्रवाल-श्रीमती आरती अग्रवाल ने चारधाम यात्रा के तहत विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की और समृद्ध कोरबा, खुशहाल कोरबा के लिए प्रार्थना की, साथ ही जिलेवासियों के सुख समृद्धि के लिए भी भगवान से प्रार्थना की।
