DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अंडर-19 एशिया कप में भारत ने जापान को हराया:211 रन से जीत दर्ज की, कप्तान अमान की सेंचुरी; हार्दिक-चेतन को 2-2 विकेट

शारजाह , एजेंसी। भारत ने अंडर-19 एशिया कप में जापान को 211 रन से हरा दिया। शारजाह के मैदान में जापान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 339 रन बनाए। यह टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 30 नवंबर को UAE ने जापान के खिलाफ 324 रन का स्कोर बनाया था।

जवाब में जापान 50 ओवर में 8 विकेट पर 128 रन ही बना पाई। ह्यूज केली ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। भारत की ओर से हार्दिक राज, केपी कार्तिकेय और चेतन शर्मा को 2-2 विकेट मिले।

भारतीय टीम से कप्तान मोहम्मद अमान ने 116 बॉल पर नाबाद 122 रन की पारी खेली। अमान के अलावा, ओपनर आयुष म्हात्रे ने 29 बॉल पर 54, कार्तिकेय केपी ने 50 बॉल पर 50 रनों की पारियां खेलीं। जापान की ओर से कीफर यामामोटो लेके और ह्यूज केली को 2-2 विकेट मिले।

भारत का अगला मुकाबला 4 दिसंबर को UAE के खिलाफ होगा।

दोनों देशों की प्लेइंग-11

इंडिया: मोहम्मद अमान (कप्तान), आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्धार्थ, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), निखिल कुमार, कार्तिकेय केपी, हार्दिक राज, समर्थ नागराज, युद्धजीत गुहा और चेतन शर्मा।

जापान: कोजी हार्डग्रेव अबे (कप्तान), आदित्य फड़के, निहार परमार, काजुमा काटो-स्टेफोर्ड, चार्ल्स हिंजे, ह्यूज केली, टिमोथी मूर, कीफर यामामोटो लेके, डेनियल पैंकहर्स्ट (विकेटकीपर), आरव तिवारी और मैक्स योनेकावा लिन।

चेतन शर्मा को आखिरी ओवर में 2 विकेट

जापानी पारी के आखिरी ओवर में चेतन शर्मा ने 2 विकेट लिए। ओवर की पहली बॉल पर उन्होंने कीफर यामामोटो लेके को 1 रन पर आयुष म्हात्रे के हाथों कैच आउट कराया।

इसके बाद दूसरी बॉल पर मैक्स योनेकावा लिन को शून्य के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। जापान ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 128 रन बनाए। चार्ल्स हिंजे 68 बॉल पर 35 रन बनाकर नाबाद रहे।

चेतन शर्मा ने 8 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। (क्रेडिट- ACC)

चेतन शर्मा ने 8 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। (क्रेडिट- ACC)

आदित्य फड़के 9 रन पर आउट

46वें ओवर की पांचवीं बॉल पर जापान का छठा विकेट गिरा। यहां आदित्य फड़के 26 बॉल पर 9 रन बनाकर आउट हुए। युद्धजीत की बॉल पर आदित्य ने पॉइंट के ऊपर से शॉट खेलना चाहा, लेकिन टाइम नहीं कर पाए। हार्दिक ने उनका कैच पकड़ा।

जापान का पांचवां विकेट गिरा, टिमोथी मूर LBW आउट

38वें ओवर में जापान का पांचवां विकेट गिरा। यहां स्पिनर कार्तिकेय के ओवर की पांचवीं बॉल पर टिमोथी मूर को 1 रन पर LBW आउट किया। यह कार्तिकेय का दूसरा विकेट था।

केली ने फिफ्टी लगाई, हरवंश ने स्टंप्स आउट किया

ह्यूज केली ने 32वें ओवर की आखिर बॉल पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 50 रन के लिए 108 बॉल का सामना किया।

इसके बाद अगले ही ओवर में वे स्टंपिंग आउट हो गए। यहां ओवर की तीसरी बॉल पर डिफेंस करने की कोशिश में उनका पिछला पैर क्रीज के बाहर चला गया और विकेटकीपर हरवंश सिंह ने उन्हें स्टंप्स आउट किया। केली ने 111 बॉल पर 50 रन बनाए।

Exit mobile version