DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

भारत ने 2025-26 में निर्यात का नया रिकॉर्ड बनायाः गोयल

नई दिल्ली,एजेंसी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में 860 अरब डॉलर के कुल निर्यात के साथ माल एवं सेवाओं के निर्यात में नया रिकॉर्ड बना दिया है। गोयल ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा, ”भारत ने निर्यात का नया रिकॉर्ड बनाया। यह देश के लिए गर्व का विषय है कि भारत ने 2025-26 में निर्यात के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।” इससे पहले वित्त वर्ष 2024-25 में कुल माल एवं सेवा निर्यात 825 अरब डॉलर रहा था।

गोयल ने कहा कि यह उपलब्धि वैश्विक स्तर पर जारी चुनौतियों के बावजूद हासिल की गई है, जो देश की आर्थिक मजबूती एवं वैश्विक व्यापार में बढ़ती भागीदारी को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा किए गए नौ व्यापार समझौते इस रफ्तार को और तेज करेंगे, क्योंकि इससे नए बाजार खुलेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में अवसर बढ़ेंगे। 

वाणिज्य मंत्री ने कहा कि इन व्यापार समझौतों से निर्यातकों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा बढ़ाने में मदद मिलेगी और देश का व्यापारिक दायरा बढ़ेगा।

Exit mobile version