DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

भारत ने जंग के बीच ईरान को मेडिकल मदद भेजी:ईरानी दूतावास ने धन्यवाद दिया, इजराइल का दावा- ईरानी इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत

तेल अवीव/तेहरान/नई दिल्ली,एजेंसी। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग के बीच भारत ने ईरान को मेडिकल सहायता की पहली खेप भेजी है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, यह खेप ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी को सौंपी गई, जिसमें जरूरी दवाइयां और मेडिकल सप्लाई शामिल हैं।

भारत में ईरान के दूतावास ने इस सहायता के लिए भारतीय लोगों का आभार जताया। दूतावास ने कहा कि यह मदद सफलतापूर्वक पहुंचा दी गई है और इसे भारत के लोगों की ओर से मिला सहयोग बताया। दूतावास ने मेडिकल सप्लाई सौंपने का वीडियो भी शेयर किया।

दूसरी ओर इजराइल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इंटेलिजेंस मंत्री इस्माइल खातिब को एयरस्ट्राइक में मार गिराया है। हालांकि इस दावे की ईरान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस्माइल खातिब ईरान की सुरक्षा के लिए बेहद अहम व्यक्ति माने जाते हैं। वे देश की आंतरिक सुरक्षा, विदेशों में जासूसी और राजनीतिक कंट्रोल बढ़ाने का काम करते हैं।

भारतीय जहाज ‘जग लाडकी’ गुजरात पहुंचा

भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ गुजरात के मुंद्रा स्थित अडाणी पोर्ट्स पर पहुंच गया है। यह UAE के फुजैराह पोर्ट से होर्मुज स्ट्रेट पार करते हुए आया है।

इसपर 80,886 मीट्रिक टन(लगभग 5.8–6 लाख बैरल) कच्चा तेल लदा है। भारत में हर रोज लगभग 5.5–5.6 मिलियन बैरल (करीब 90 करोड़ लीटर) तेल की खपत होती है।

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…

ईरान ने मंगलवार रात इजराइल पर 100 से ज्यादा मिसाइल दागीं।

UAE पर मंगलवार रात ईरान के हमले का फुटेज।

इजराइली डिफेंस सिस्टम ने मंगलवार रात ईरान की एक मिसाइल को मार गिराया है।

Exit mobile version