DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

भारत ने महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप का फाइनल जीता:चीन को 1-0 से हराया, दीपिका का गोल डिसाइडर बना; तीसरी बार ट्रॉफी जीती

नालंदा,एजेंसी। बिहार के राजगीर में हुई महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी पर भारत ने कब्जा जमा लिया है। टीम इंडिया ने चीन को 1-0 से हरा दिया है। तीसरे क्वार्टर के पहले मैच के 31वें मिनट में दीपिका ने टीम इंडिया के लिए पहला गोल किया, जिसने भारत को जीत दिलाई।

पहले और दूसरे क्वार्टर के कुल 30 मिनट के खेल में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। भारत और चीन की टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं। दूसरे क्वार्टर में भारत को 4, चीन को 2 पेनाल्टी कॉर्नर मिले। हालांकि कोई भी टीम इन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकी।

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम 5 बजे भारत और चीन की महिला हॉकी टीमों के बीच फाइनल मुकाबला शुरू हुआ था। 3 हजार की कैपेसिटी वाला स्टेडियम दर्शकों से पूरा भरा रहा। स्टेडियम में तिरंगा लहराया गया। जय श्रीराम के नारे भी लगे।

लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा भारत ने लगातार दूसरी और ओवरऑल तीसरी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। इससे पहले उसने 2023 में रांची और 2016 में सिंगापुर में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

सेमीफाइनल में जापान को हराया था मंगलवार को जापान को हराकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस टूर्नामेंट में ग्रुप और सेमीफाइनल समेत सभी 6 मैच जीते हैं। वहीं चीन ने भी अपने 6 में से 5 मैच जीते हैं। एक ग्रुप मैच में चीन को भारत से हार का सामना करना पड़ा है।

आज भारत और चीन के बीच ये फाइनल हॉकी मुकाबला 8 साल बाद हुआ। इससे पहले 2016 और 2013 में इस टूर्नामेंट के हुए फाइनल मैचों में भारत ने चीन को हराया था। जबकि 2009 में चीन ने भारत को हराया था।

जापान ने मलेशिया को 4-1 से हराकर कांस्य जीता

इससे पहले आज जापान ने मलेशिया को 4-1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। जापान ने आक्रामक खेल दिखाते हुए पहले हाफ में ही 4 गोल दागे। तीसरे मिनट में मायूरी होरिकावा, 24वें मिनट में हीरोका मुरायामा, 28वें मिनट में अयाना तमुरा और हाफ टाइम से पहले मियु हासेगावा ने चौथा गोल किया।

मलेशिया की ओर से 48वें मिनट में अजमारा अजहरी ने एक गोल कर उपस्थिति दर्ज कराई। दोनों टीमें अब आने वाले एशियाई खेलों में भी आमने-सामने होंगी।

आगे देखिए, हॉकी मैचों के दौरान कैमरे में कैद हुए कुछ पल…

भारत के हॉकी मैचों के दौरान 3000 दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम पूरा भरा रहता है।

भारत के हॉकी मैचों के दौरान 3000 दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम पूरा भरा रहता है।

स्टेडियम में बैठे दर्शक तिरंगा झंडा और पोस्टरों के साथ भी नजर आते हैं।

ये खबर भी पढ़िए

750 करोड़ से तैयार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से बिहार को मिली बड़ी पहचान

शाम में दूधिया रोशनी और रंग-बिरंगी लाइट्स से जगमगाता मैदान।

इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स पर बनाए गए राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यह पहला बड़ा इवेंट है। बिहार को इस आयोजन से बड़ी पहचान मिली है। इसके निर्माण में करीब 750 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। जिला प्रशासन ने टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा है। शाम होते ही मैदान दूधिया रोशनी और रंग-बिरंगी एलईडी लाइट्स से जगमगा उठता है। साथ ही बिहार और देश-विदेश के लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए फूड कोर्ट भी बनाया गया है।

Exit mobile version