भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती
कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा 31 अक्टूबर शुक्रवार को प्रात: 10 बजे प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में स्थित प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी स्मारक स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी की पूण्य तिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जावेगा ।
उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय यादव एवं मनोज चौहान ने बताया कि 31 अक्टूबर शुक्रवार को प्रात: 10 बजे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पूण्यतिथि कार्यक्रम के पश्चात् प्रात: 10.30 बजे स्टेडियम के सामने तुलसी नगर चौक के पास स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल स्म़ृति संस्थान में भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का 150वीं जयंती कार्यक्रम मनाया जावेगा ।
यादव एवं मनोज चौहान ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, इंटक, ब्लॉक कांग्रेस, मंडल कांग्रेस, वार्ड कमेटी, बूथ कमेटी, पार्षद, पूर्व पार्षद, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, पार्षद प्रत्याशी सहित समस्त कांग्रेस जनों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है।

