
कोरबा।पति की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर सौभाग्यवती महिलाएं करवाचौथ का उपवास रखती हैं। पूरे जिले सहित प्रदेश, देश एवं विश्व भर में सौभाग्यवती महिलाओं ने व्रत रखा और चांद दिखने पर व्रत तोड़ा। इंदिरा विहार कालोनी महिला मंडल ने सामूहिक रूप से निर्जला व्रत रखा और चांद निकलने पर सभी ने चलनी से चांद का दीदार किया और निर्जला व्रत संपन्न किया। उक्ताशय की जानकारी रश्मि श्रीवास ने दी। सदस्यों ने पिंकी भाटिया के घर उपवास तोडक़र एक साथ सभी ने फलाहार भी किया।
