DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

इंदिरा विहार महिला मंडल ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कोरबा। इंदिरा विहार महिला मंडल ने टैगोर उद्यान में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपस्थित महिलाओं ने एक-एक पौधरोपण कर उसके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने उपस्थित होकर पौधरोपण बड़े उत्साह के साथ किया और रिमझिम बारिश का आनंद लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष कुमुद राठौर, सचिव मुक्ता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लता अग्रवाल सहित पूर्व अध्यक्ष पूजा पटेल, मंजू गोयल, सीमा अग्रवाल, रश्मि श्रीवास, डॉ. मनीषा सिंह, सविता सलूजा सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थीं।


सावन उत्सव एवं 15 अगस्त मनाने का निर्णय
पौधरोपण के बाद महिला मंडल ने बैठक ली और सर्वसम्मति से सावन उत्सव एवं 15 अगस्त को भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

Exit mobile version