DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

उद्योग मंत्री देवांगन ने परिवार के साथ किया मतदान

कोरबा | प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार को वार्ड क्रमांक 18 चारपारा कोहड़िया में परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने महापौर का सीधा चुनाव ना कराकर मतदाताओं से उनका अधिकार छीन लिया था। शासन की योजनाओं का सभी को लाभ मिल रहा है।

Exit mobile version