DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

उद्योग मंत्री ने सुनी रामकथा, पूजा कर मंगल कामना की

कोरबा। उद्योग, श्रम व वाणिज्यिक मंत्री लखनलाल देवांगन सुराकछार बस्ती में आयोजित तीन दिवसीय रामायण के धार्मिक आयोजन में पहुंचे और राम कथा का श्रवण किया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर लोगों की खुशहाली व समृद्धि की मंगलकामना की। उद्योग मंत्री देवांगन ने बस्तीवासियों के धार्मिक आयोजन की पहल की सराहना की। इस तरह के आयोजन में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने आयोजन समिति को वाद्य यंत्र के लिए 25 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवा पीढ़ी को भगवान राम के आदर्शों पर चलने की सीख मिलती है। उन्होंने रामचरित मानस की कथा में निहित जीवन के सार पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, मुकुंद कंवर, सर्वमंगला नगर मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, लक्ष्मण श्रीवास, महामंत्री अजय कश्यप, मंडल मंत्री विनीता कंवर, भाजपा सुराकछार बूथ अध्यक्ष संधु यादव, रघु यादव, चंद्रम कुमार चंद्रमा, रामकुमार सिंह तंवर, रामचंद्र यादव समेत आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version