DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

केंद्र सरकार की योजना की जानकारी दी गई

कोरबा । केन्द्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा ने नगर के दो शक्ति केन्द्र छुरी-1 और छुरी-2 में जनचौपाल लगाई। मुख्य अतिथि नगर पंचायत छुरीकला के अध्यक्ष पद्मिनी प्रीतम देवांगन ने केन्द्र सरकार के 11 साल की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार गरीबों व किसानों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। विकसित भारत के अमृतकाल पर केन्द्रित संकल्प से सिद्धि की जानकारी साझा की। इस मौके पर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष हीरानंद पंजवानी, प्रीतम देवांगन, राज्यवर्धन सिंह, डेक्रांत देवांगन, भाजपा के वरिष्ठ नेता चुन्नीलाल देवांगन, महेंद्र राजपूत, कृष्ण अग्रवाल समेत अन्य उपस्थित थे।

Exit mobile version