DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सूचना – विद्युत विभाग बाकी मोगरा – असुविधा के लिए खेद है…।

विद्युत विभाग बाकी मोगरा असुविधा के समस्त क्षेत्रवासियों को खेद प्रकट करता है


बाँकी मोगरा:– दिनांक 23 जुलाई को आकाशीय बिजली (गाज) गिरने के कारण से बाँकी मोंगरा विद्युत सबस्टेशन का पावर ट्रांसफार्मर फेल हो गया है।

पुनः बहाली के लिए विद्युत विभाग द्वारा नया पावर ट्रांसफार्मर सबस्टेशन लाया जा चुका है, मौसम अत्यधिक खराब होने के और लगातार बारिश होने के वजह से काम नहीं हो पा रहा है। पावर ट्रांसफार्मर को फिट करने के लिए सभी मशीनरी भी उपलब्ध है पर बारिश और मौसम के वजह से कार्य करने में असमर्थ हैं।
आप समस्त जन के आवश्यक जरूरी काम के लिए विद्युत विभाग के द्वारा खंड-खंड में विद्युत सप्लाई की जाएगी । बारिश कम होने के पश्चात विभाग का पूरा टिम पुनः पावर ट्रांसफार्मर को फिट करने का प्रयास करेगा।
इस असुविधा के लिए विद्युत विभाग समस्त क्षेत्रवासियों को खेद प्रकट करता है एवं आप सभी उपभोक्ताओं से धीरज एवं सहयोग की अपेक्षा करता है।
विनीत:- विद्युत विभाग, बाँकी मोगरा, सबस्टेशन क्षेत्र।

Exit mobile version