DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट से बाहर हुई इंफोसिस, मार्केट कैप 2 लाख करोड़ घटा

मुंबई, एजेंसी। देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस के लिए 2026 अब तक चुनौतीपूर्ण रहा है। कंपनी का मार्केट कैप इस साल अब तक करीब 2 लाख करोड़ रुपए घट चुका है, जिसके चलते यह देश की टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों की सूची से बाहर हो गई है।

हालांकि, बुधवार को इंफोसिस के शेयरों में करीब 2% की तेजी देखने को मिली और यह इंट्रा-डे में 1178 रुपए तक पहुंच गया। इसके बावजूद कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप लगभग 4.76 लाख करोड़ रुपए ही रह गया है, जिससे यह अब देश की 11वीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।

इस साल अब तक इंफोसिस के शेयरों में करीब 29% की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि 2025 के अंत में इसका मार्केट कैप लगभग 6.8 लाख करोड़ रुपए था।

LIC ने बनाई टॉप-10 में जगह

सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने इस गिरावट का फायदा उठाते हुए टॉप-10 सूची में जगह बना ली है। इसका मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपए से अधिक पहुंच गया है।

टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियां

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज – 19.02 लाख करोड़ रुपए
  • एचडीएफसी बैंक – 12.08 लाख करोड़ रुपए
  • भारती एयरटेल – 11.41 लाख करोड़ रुपए
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया – 10.09 लाख करोड़ रुपए
  • आईसीआईसीआई बैंक – 9.21 लाख करोड़ रुपए
  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज – 8.96 लाख करोड़ रुपए
  • बजाज फाइनेंस – 5.73 लाख करोड़ रुपए
  • लार्सन एंड टुब्रो – 5.60 लाख करोड़ रुपए
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर – 5.41 लाख करोड़ रुपए
  • एलआईसी – 5.19 लाख करोड़ रुपए

Exit mobile version