कोरबा/करतला। जिले के करतला ब्लॉक में स्थित कोरबा पावर लिमिटेड ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पताड़ी में बुनियादी जरूरतों की सामग्रियां दी। साथ ही आस-पास के दिव्यांजनों को सहायक उपकरणों का वितरण किया।
ग्राम पंचायत पताड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए जरूरी उपकरणों, जिनमें एयर कंडीशनर व डीप फ्रीज़र, टेलीविज़न, रोगी बेड, लॉकर, वेटिंग चेयर और कूलर प्रदान किया। इसके अलावा आसपास के दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों, जिनमें ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र (हियरिंग एड), वॉकर और बैसाखी दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएमएचओ कोरबा, डॉ. एसएन केसरी, बीएमओ दीपक राज, केपीएल के परियोजना प्रमुख ए राजागुरु ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर पताड़ी सरपंच प्रधान सिंह ठाकुर, जिला पंचायत प्रतिनिधि सुष्मिता कमलेश अनंत, जनपद सदस्य अनिल खूंटे, सीएचसी पताड़ी से चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजनी कटकवार और डॉ. रंजीता कंवर, प्रोग्राम मैनेजर व्यास नारायण कोसले व पीएचसी बर्रीडीह से हेमीन सूर्यवंशी, केपीएल के महाप्रबंधक अखिलेश सिंह उपस्थित थे।
