DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

भारतीय जनता पार्टी बरपाली मंडल में चुनाव के पूर्व दस्तावेज संधारण के निर्देश

विकास महतो रहे मुख्य अतिथि

कोरबा। धनीराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल बरपाली में मंडल कि कामकाजी बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं बरपाली मंडल के चुनाव प्रभारी विकास महतो, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आकाश सक्सेना, जिला महामंत्री टिकेश्वर राठिया एवं संतोष देवांगन, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा, बरपाली मण्डल प्रभारी किशन अग्रवाल एवं बरपाली मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल की उपस्थिति में कई बातों पर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम मे चुनाव प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक एवं सहसंयोजक, पार्टी पदाधिकारियों एवं अन्य सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। जिसमें बूथ पर चुनाव को लेकर एवं फाइल संधारण को लेकर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया गया। दस्तावेज संधारण को पार्टी के दिए समय सीमा के अनुरूप जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश एवं आग्रह किया गया। इस कार्यक्रम मेें मण्डल /जिला / प्रदेश के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version