DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रायपुर में ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ इंश्योरेंस कंसल्टेंट:RTO चालान के बहाने खाते से उड़ाए 6.81 लाख, APK फाइल से रहें सावधान

रायपुर,एजेंसी। रायपुर के शंकर नगर के एक इंश्योरेंस कंसल्टेंट ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने बताया कि 28 दिसंबर को एक आरटीओ एजेंट के मोबाइल नंबर से उसके वॉट्सऐप पर RTO CHALLAN.apk नाम की एक फाइल भेजी गई थी। फाइल खोलने पर आधार, पैन कार्ड और जन्म तिथि जैसी जानकारियां मांगी गईं, जिसे पीड़ित सुरेश छाबड़ा ने कैंसिल कर दिया।

अगले दिन यानी 29 दिसंबर को इंडसइंड बैंक से प्रमोशनल कॉल आने पर पता चला कि उसके बैंक खाते से कई बार में कुल ₹6,81,404 की रकम ट्रांसफर हो चुकी है। ट्रांजेक्शन रात 12 बजे के आसपास IMPS के जरिए किए गए थे। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत ट्रांजेक्शन रुकवाने की कोशिश की और बैंक से स्टेटमेंट निकलवाया।

सिविल लाइन थाने में दर्ज हुईं FIR

पीड़ित ने बताया कि जब उसने उस आरटीओ एजेंट से संपर्क किया तो उसने कहा कि APK फाइल के जरिए किसी ने मोबाइल हैक कर ठगी किया होगा। तब जाकर उसे शक हुआ कि RTO चालान के नाम पर उसके खाते से ₹6.81 लाख की ठगी की गई है। पीड़ित ने सिविल लाइन थाना रायपुर में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version