DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस:जिला न्यायालय कोरबा में महिला प्रतिभाओं का सम्मान

कोरबा। उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय कोरबा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ0ग0) के नेतृत्व में महिला अधिकार जागरूकता कार्यक्रम व महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर में अतिथि के रूप में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरबा, सचिव जिला अधिवक्ता संघ कोरबा तथा उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरबा मंचस्थ रहे तथा जिला कोरबा के समस्त न्यायाधीशगण जिला अधिवक्ता संघ के समस्त अधिवक्तागण, शासकीय अभिभाषक, ए.डी.पी.ओ. कोरबा एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ0ग0) द्वारा महिलाओं को सम्बोधित करते हुए सनातन परंपरा से ही कन्या, नारी, मातृ शक्ति के रूप में पहले से पूजनीय हैं। नारी को पुजनीय का एक मात्र करण यह नहीं है कि वह पुजनीय है, बचपन से लेकर युवावस्था से वृद्धावस्था तक सारी जिम्मेदारी नारी की ही रहती है। पूरे जीवन संघर्ष करती है, नारी जीवन संघर्ष की कहानी है। नारी शक्ति का योगदान न हो तो समाज की स्थापना ही संभव नहीं है। नारी को एक ही दिन सम्मान न देकर पूरे 365 दिन सम्मान देना चाहिए। यदि पुरूषों एवं महिलाओं के कार्यो की तुलना करें तो महिलायें 1-2 प्रतिशत अधिक आगे निकलेंगी। हमारी बेटी, मां, बहन है, उनका पारिवारिक ताना-बाना है। वो महिला शक्ति से ही है। जिला स्थापना की सभी महिलाएं अपनी कुशलता से काम कर रही हैं। अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरबा, सचिव जिला अधिवक्ता संघ कोरबा तथा उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरबा द्वारा भी महिलाओं के सम्मान में अपने विशेष विचारों को साझा किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जयदीप गर्ग विशेष न्यायाधीश एस.टी.एस.सी.(एट्रोसिटी) कोरबा, श्रीमती गरिमा शर्मा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा (छ0ग0), डॉ. ममता भोजवानी, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, सुनिल कुमार नन्दे, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, अविनाश तिवारी, श्रम न्यायाधीश कोरबा, सुश्री सीमा प्रताप चंद्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.), शीलू सिंह, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा, कु. मयूरा गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजि0 कोरबा, लोकेश पटले, न्यायिक मजि0 प्रथम श्रेणी कटघोरा, कु. डॉली ध्रुव, न्यायिक मजि0 प्रथम श्रेणी कोरबा, श्रीमती सोनी तिवारी, न्यायिक मजि0 प्रथम श्रेणी कोरबा, कु. रन्जु वैष्णव, न्यायिक मजि0 प्रथम श्रेणी कटघोरा, कु. कुमुदनी गर्ग, न्यायिक मजि0 प्रथम श्रेणी कोरबा,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, सिद्धार्थ आनंद सोनी, न्यायिक मजि0 प्रथम श्रेणी कटघोरा, कु. शोआ मंसूर, न्यायिक मजि0 प्रथम श्रेणी पाली, हेमंत राज धु्रव एवं छ0ग0 राज्य अधिवक्ता संघ के सदस्य अधिवक्ता अशोक तिवारी उपस्थित रहे, लीगल एड डिफेंस कौंसिल कोरबा के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिला न्यायाधीशगण, महिला अधिवक्तागण एवं महिला कर्मचारीगण को स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Exit mobile version